Vivo T4 5G – 2025 का Phone Review : प्रोसेसर और परफॉर्मेंस


2025 में जब Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन T4 5G लॉन्च किया, तब लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही थीं। और हो भी क्यों न? Vivo ने हमेशा अपनी T-सीरीज से युवाओं को लुभाया है — दमदार परफॉर्मेंस, अच्छा कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन के साथ।

Vivo T4 5G को देखकर सबसे पहली चीज़ जो दिमाग में आती है, "वाहवाह! कितना चमचमाता फोन है भई!" बॉडी स्लिम है, हाथ में पकड़ते ही प्रीमियम फील देता है। और हां, जो लोग एक मिड-रेंज स्मार्टफोन में फ्लैगशिप जैसी चीजें ढूंढते हैं, उनके लिए ये फोन एकदम ‘सत्तू में गुलाबजल’ टाइप है।


बॉक्स खोलते ही क्या-क्या मिलता है?

जब आप Vivo T4 5G का डब्बा खोलते हैं, तो इसमें मिलते हैं:



  • खुद Vivo T4 5G फोन 
  • 44W Flash Charger
  • Type-C चार्जिंग केबल
  • सिम इजेक्टर पिन
  • ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन कवर
  • और थोड़ी सी कागज़ी चिट्ठियां (User Manual)

  1. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस :

अब बात करते हैं दिमाग की – यानी फोन के प्रोसेसर की। Vivo T4 5G में आपको मिलता है:


  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर
  • 8GB RAM + 8GB Extendable (Virtual RAM)
  • 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन

2. गेमिंग और हीट (Heat) टेस्ट :



बात करें गेमिंग की, तो Vivo T4 5G में ‘Ultra Game Mode है जो गेमिंग को सुपर एक्सपीरियंस में बदल देता है। गेम खेलते समय न फोन गर्म होता है, न हैंग होता है। फोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के समय फोन को ठंडा रखता है।


3.कैमरा : फोटो खींचो जैसे DSLR से 

अब अगर आप फोटो खींचने के शौकीन हैं, तो ये फोन आपका दिल जीत लेगा। इसमें है:



  • 64MP Main Camera
  • With OIS (Optical Image Stabilization)
  • 8MP Ultra-Wide Lens
  • 2MP Macro Lens
  • 16MP Selfie Camera

फोटोज़ बिल्कुल झक्कास आते हैं। चाहे सूरज की तेज़ धूप हो या रात की अंधेरी गलियाँ – हर सीन में क्लियर फोटो मिलती है।


4.वीडियो रिकॉर्डिंग :

Vivo T4 5G से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं 30 30fps पर

वीडियो में स्थिरता बनी रहती है, thanks to OIS. 

विडियो शूटिंग करते वक्त जो स्टैबलिटी मिलती है, वो प्रोफेशनल कैमरे जैसी है।


5.बैटरी : दिनभर चले तो बात बने



  • Vivo T4 5G में है एक दमदार 5000mAh बैटरी, जो आपके रोज़मर्रा के कामों के लिए एकदम परफेक्ट है। चाहे दिनभर इंस्टाग्राम चलाना हो, PUBG में चिकन डिनर करना हो, या 4K वीडियो देखना हो – बैटरी कभी धोखा नहीं देती।
  • चार्जिंग की बात करें तो 44W फ्लैश चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट में 65% तक बैटरी चार्ज हो जाती है। मतलब ये कि जब तक आप नहाने जाएं, उतने में फोन भी चार्ज होकर फ्रेश हो जाता है।

6. 5G नेटवर्क : इंटरनेट की दुनिया में तूफ़ान




  • जैसे ही आपने 5G सिम डाला – समझ लीजिए आपके फोन ने उड़ान भर ली। T4 5G में 12 5G Bands हैं, मतलब चाहे आप बिहार में हों या बेंगलुरु में – स्पीड कहीं नहीं रुकेगी।
  • डाउनलोड स्पीड टेस्ट में 1.1 Gbps तक की रफ्तार देखी गई, जो आज के जमाने में किसी ब्रॉडबैंड से कम नहीं।

7. डिस्प्ले : आंखों को ठंडक दे ऐसी स्क्रीन

अब बात करते हैं स्क्रीन की – Vivo T4 5G में है:




  • 6.72 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 1300 nits Brightness

चाहे धूप में फोन चलाएं या रात को मूवी देखें, रंग इतने ज़िंदा लगते हैं जैसे टीवी में नहीं, असल में देख रहे हों। स्क्रॉलिंग स्मूद है, और गेमिंग अनुभव और भी बेहतर बन जाता है।


8.कीमत और वैल्यू फॉर मनी :

अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज – दाम की। Vivo T4 5G भारत में दो वेरिएंट में उपलब्ध है:

इस दाम में इतने सारे फीचर्स मिलना एकदम "लॉटरी लग गई" जैसा फील देता है।


दिल से बोलो, Vivo T4 5G सही है 


इन टॉपिक को भी पढ़ें :




Tags

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.