RRB GROUP D 2025 : वह सब कुछ जो आपको अभी जानना चाहिए

हर छोटे से छोटे गांव, कस्बे और शहर से लाखों युवा हर साल एक सपना लेकर निकलते हैं - सरकारी नौकरी पाने का उनकी आंखों में सिर्फ एक उम्मीद होती है – मां-बाप का सपना पूरा करना और खुद को एक सम्मान भरा जीवन देना।  रेलवे RRB Group D भर्ती 2025 भी ऐसे ही करोड़ों सपनों को सच करने का एक जरिया है।




RRB Group D 2025 क्या है? 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) भारत सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित निकाय है, जो रेलवे के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की भर्ती करता है।Group D के पद रेलवे की रीढ़ माने जाते हैं - जहां पर कार्यरत व्यक्ति रेलवे के रोजमर्रा के संचालन को सुचारू बनाए रखते हैं।


Group D में भरे जाने वाले प्रमुख पद:

  1. Track Maintainer Grade IV – रेलवे ट्रैकों की मरम्मत और देखभाल।
  2. Helper/Assistant – तकनीकी विभागों में सहायता करना।
  3. Pointsman – रेलवे पथ परिवर्तन करना।
  4. Hospital Attendant – रेलवे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करना।
  5. Porter/Hamal – सामान लोड और अनलोड करना।



जरूरी बात:

Group D पदों के बिना भारतीय रेलवे का एक भी इंजन नहीं चल सकता। यही इन पदों की असली अहमियत है।


 RRB Group D की मुख्य बातें :


भर्ती का नाम: RRB Group D Recruitment 2025

भर्ती बोर्ड: Railway Recruitment Board (RRB)

कुल पद: अनुमानित 1 लाख से अधिक

कार्य स्थान: अखिल भारतीय स्तर (All India Level)

पद का स्तर: लेवल-1 (7वें वेतन आयोग के अनुसार)

सैलरी: ₹18,000 से ₹56,900 + अन्य भत्ते

चयन प्रक्रिया: CBT + PET + Document Verification + Medical Test



RRB Group D 2025 (Eligibility Criteria):


रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए कुछ बुनियादी शर्तें तय की हैं, जो इस प्रकार हैं:


  •  शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
  • उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • यदि उम्मीदवार के पास ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT) है, तो यह एक अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी।



ध्यान दें:

कुछ विशेष पदों के लिए ITI जरूरी भी हो सकता है, इसलिए नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।


आयु सीमा (Age Limit) :

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष (01 जनवरी 2025 तक)
  • अधिकतम उम्र: 33 वर्ष (सामान्य वर्ग)


आरक्षण के अनुसार आयु छूट:

  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) – 3 वर्ष
  • SC/ST 5 वर्ष
  • PwD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए – 10 वर्ष तक की छूट



राष्ट्रीयता (Nationality) :

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • नेपाल या भूटान के शरणार्थी भी निर्धारित शर्तों के साथ पात्र हैं।



RRB Group D आवेदन प्रक्रिया :

ऑनलाइन आवेदन स्टेप-बाय-स्टेप -


1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अपने रीजन के अनुसार RRB को चुनें (जैसे RRB Patna, RRB Mumbai, आदि)।

3. "RRB Group D 2025 Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।

4. पंजीकरण (Registration) करें — मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग कर।

5. लॉगिन करें और फॉर्म में सभी डिटेल्स भरें — नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता आदि।

6. स्कैन किए हुए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

8. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और प्रिंटआउट रखें।



आवेदन शुल्क (Application Fee):

    • सामान /OBC - Rs.500
    • SC/ST/महिला / दिव्यांग - Rs.250

परीक्षा में शामिल होने पर सामान्य वर्ग को ₹400 और आरक्षित वर्ग को ₹250 वापस किया जाएगा।



चयन प्रक्रिया (Selection Process) 

RRB Group D 2025 के तहत चयन निम्न चरणों में होगा:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • 100 प्रश्न
  • 100 अंक
  • समय: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक



 फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 

  • शारीरिक योग्यता की जांच।
  • वजन उठाने, दौड़ने के टेस्ट होंगे।


दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

  • शिक्षा प्रमाणपत्र
  •  जाति प्रमाणपत्र
  •  पहचान पत्र, आदि।



RRB Group D 2025 (Exam Pattern) :

  • परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में होगी।
  • नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।


विस्तृत सिलेबस (Detailed Syllabus)

गणित:Mathematics


  • संख्या प्रणाली
  • BODMAS नियम
  • दशमलव और भिन्न
  • लाभ और हानि
  • औसत
  • समय और कार्य
  • समय, दूरी और गति
  • अनुपात और समानुपात
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज


सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति:


  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • दिशा ज्ञान
  • रक्त संबंध
  • पहेली आधारित प्रश्न
  • शब्द निर्माण
  • अंकीय और गैर-अंकीय श्रृंखला

सामान्य विज्ञान:


भौतिकी (Physics) – गति, बल, कार्य और ऊर्जा

रसायन विज्ञान (Chemistry) – रासायनिक बंधन, मिश्रण

जीव विज्ञान (Biology) – मानव शरीर तंत्र, पादप विज्ञान


कहां तक :कक्षा 10वीं NCERT तक का 


सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स:

  • भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम
  • भारतीय संविधान, राजनीति
  • खेल, पुरस्कार, किताबें
  • विज्ञान और तकनीक की नवीनतम घटनाएँ
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार

इस साल फॉर्म कितने भरे गये :

  • कुल फॉर्म की संख्या 1 करोड़ 8 लाख 

Read also : 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.